फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sultanpur Khurd: Broken roads and waterlogging have become a hallmark of the area.

सुल्तानपुर खुर्द : टूटी सड़क और जलभराव बन गया पहचान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sultanpur Khurd: Broken roads and waterlogging have become a hallmark of the area.
बहजोई। बहजोई-सादातबाड़ी मार्ग स्थित सुल्तानपुर खुर्द गांव में बीच-बीच में सड़क टूटी होने समेत जल भराव से ग्रामीण मुश्किल में हैं। हादसे का खतरा रहता है। यह हाल तब है जबकि गांव सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में आसपास के गांव व बहजोई समेत दूर दराज के नगरों से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं।
विज्ञापन

साथ ही, प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ जाती है। मंगलवार में गांव सुल्तानपुर खुर्द जाकर देखा गया, तो बहजोई से सादातबाड़ी जाने वाले मार्ग पर गांव में बीच-बीच में कई स्थानों पर सड़क टूटी है। इससे ग्रामीणों समेत बहजोई व आसपास गांवों से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। सादातबाड़ी मार्ग पर जल भराव भी बड़ी समस्या है। इसको लेकर कुछ ग्रामीणों से बातचीत की गई, तो ग्रामीणों ने परेशानी बयां की।
विज्ञापन

आगे नाली बंद होने से गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। इससे बीमारी का खतरा भी बना हुआ है। ग्राम सचिव से भी कई बार समस्या बताई गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश गिरि, ग्रामीण, सुल्तानपुर खुर्द, ब्लॉक बहजोई
-----
सड़क पर जलभराव होने से सादातबाड़ी के प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी मुश्किल रहती है। बरसात के दिनों में और भी दिक्कत आती है। नाली की सफाई भी नहीं होती है। कई बार सचिव व ग्राम प्रधान से कहा गया है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
सत्यराम, ग्रामीण, सुल्तानपुर खुर्द, ब्लॉक बहजोई
----
गांव में टूटी सड़क में हो रहे जल भराव को लेकर किसी को चिंता नहीं है। नाली आगे बनी हुई नहीं है। इससे नाली में होकर आ रहा पूरे गांव का गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। कई बार बच्चों को कींचड़ व गंदगी से होकर निकलने की मजबूरी रहती है।
अमरसिंह, ग्रामीण, सुल्तानपुर खुर्द, ब्लॉक बहजोई
----
सफाईकर्मी की तैनाती न होने से आ रही दिक्कत
बहजोई। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार का कहना था कि गांव में करीब साढ़े तीन साल से सफाईकर्मी की तैनाती नहीं है। कई बार ब्लॉक में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अपने आप ही व्यवस्था बनाकर गांव सफाई करानी पड़ रही है। रास्ता दुरुस्त कराने को पूरी कोशिश रहेगी।


गांव में सफाईकर्मी न होने के बाबत डीपीआरओ से बातचीत की जाएगी। फिलहाल सादातबाड़ी में शिवतेरस पर मिट्टी डलवाकर रास्ता दुरुस्त कराया गया था। अब भी कोशिश रहेगी कि रास्ता ठीक रहे।
ओमवीर सिंह, बीडीओ, ब्लॉक बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed