फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sugarcane survey policy released, sugarcane survey work will start from April 15

Sambhal News: गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी, 15 अप्रैल से शुरू होगा गन्ना सर्वेक्षण कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane survey policy released, sugarcane survey work will start from April 15
संभल। पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी कर दी गई है। सर्वेक्षण का कार्य आगामी 15 अप्रैल से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा। सर्वेक्षण हैंड हेल्ड जीपीएस युक्त कंप्यूटर मशीन द्वारा कराया जाएगा। खेत पर ही गन्ना रकबे की स्लिप किसानों को दे दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने बताया कि गन्ना सर्वेक्षण के लिए चीनी मिल क्षेत्र में स्टाफ की उपलब्धता के अनुरूप पांच सौ से एक हजार हेक्टेयर तक की अस्थाई सर्किल बनाई जाएंगी। इस कार्य में उन्हीं कर्मचारियों को रखा जाएगा, जो गन्ना सर्वेक्षण की मूलभूत जानकारी रखते हों। सर्वेक्षण टीम में एक राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक तथा एक कर्मचारी चीनी मिल का होगा। टीम को सर्वेक्षण से पहले प्रशिक्षित किया जाएगा। बताया कि विभाग की वेबसाइट पर घोषणा पत्र अपलोड करने की सुविधा प्रदान की गई है। सभी किसानों को घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से भरना होगा। इसका सत्यापन सर्वेक्षण टीम द्वारा किया जाएगा। बताया कि जो किसान घोषणा पत्र नहीं भरेंगे, उनका सट्टा बंद कर दिया जाएगा। बताया कि ऐसे किसान, जिनकों यह लगता है कि उनके गन्ने की उपज जनपद की औसत उपज से अधिक है, वह 30 सितंबर तक निर्धारित शुल्क देकर उपज बढ़ोत्तरी की रसीद कटवा सकते हैं।
विज्ञापन


गन्ना के पौधे के सर्वे के साथ पेड़ी का होगा सत्यापन
संभल। जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने बताया कि मौके पर गन्ने के पौधे के सर्वे के साथ-साथ पेड़ी का भी सत्यापन कराया जाएगा। आमतौर किसान पौधे की फसल अच्छी न निकलने पर पेड़ी को नष्ट कर देते हैं। मौके पर इसका सत्यापन किया जाएगा। इसी के बाद आपूर्ति के लिए पर्चियां लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में गन्ना रहने तक चालू रहेंगी चीनी मिलें
संभल। खेत में गन्ना खड़े रहने तक चीनी मिलें चालू रहेंगी। पर्चियों के वितरण में तेजी की गई है। प्रयास है कि सभी किसानों को समय से आपूर्ति के लिए पर्ची मिल जाएं। मझावली स्थित वीनस शुगर मिल दो-चार दिन में पेराई बंद कर सकती है, जबकि रजपुरा दस अप्रैल तक चल सकती हैं। वहीं, असमोली सबसे बाद तक चलेगी। इसके पंद्रह से बीस अप्रैल के बीच पेराई बंद करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed