फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sugarcane dues of farmers should be paid within 14 days

किसानों का बकाया गन्ना भुगतान 14 दिन में कराया जाए : भाकियू

Sat, 13 Jan 2024 03:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 13 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane dues of farmers should be paid within 14 days
विज्ञापन


बहजोई। गन्ना का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने समेत छुट्टा पशुओं से निजात दिलाए जाने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की ओर से डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
शुक्रवार को दोपहर जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह उर्फ सोनू चौधरी के नेतृत्व में डिप्टी कलक्टर नीतू रानी को सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष समेत अन्य वक्ताओं का कहना था कि सरकार गन्ने का भाव 450 रुपए प्रति क्विंटल करे। छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित कराया जाए। निजी अस्पतालों में 200 रुपये तक फीस ली जाए और डॉक्टर की ओर से दवा का साल्ट लिखा जाए, नाम नहीं। अस्पतालों में बाउंसर रखे जाएं। सरकार के आदेशों की अवहेलना किए जाने पर हॉस्पिटल पर कार्रवाई की जाए। किताबों व
विज्ञापन

ड्रेस आदि के नाम पर रुपये वसूलने की निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई जाए।
इन स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें ही लागू कराई जाएं। फीस का मानक तय कराया जाए। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान 14 दिन में दिलाया जाए। सरकारी दफ्तरों में दिए जाने वाले प्रार्थना पत्रों पर तय समय में ही संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराया जाए। देरी करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यूरिया की बोरी का वजन पूरा किया जाए या दाम कम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article