फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students took oath of road safety by forming a human chain

Sambhal News: मानव शृंखला बनाकर छात्र-छात्राओं ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

Fri, 24 Jan 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 24 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Students took oath of road safety by forming a human chain
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मानव श्रृंखला बनाती - फोटो : संवाद

विज्ञापन
रामपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत मानव शृंखला बनाई गई। इसके साथ शपथ ग्रहण और रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम रोड सेफ्टी क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना और रेंजर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनीता जायसवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता बहुत आवश्यक है। भारत में पूरे साल 1.25 लाख से ज्यादा मृत्यु हो रही है। इसे रोकने के लिए जरूरी है कि हम लोग को सड़क सुरक्षा से संबंधित अपने अधिकार-कर्तव्य को समझें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. मोहम्मद कासिम ने कहा कि परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। बाइक चलाते समय स्वयं और पीछे बैठे व्यक्ति को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. प्रीतिलता ने कहा कि तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाना चाहिए। गलत दिशा में वाहन नहीं चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और न ही नशे की हालत में वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाैरान रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य डॉ. वंदना राठौर, डॉ. मनोरमा चौहान, योगेश चंद्र के साथ महाविद्यालय के अध्यापक प्रो. निशात बानो, डॉ. रजिया परवीन, डॉ. अंकिता, डॉ. नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed