{"_id":"67b0d134924c3e5be704683c","slug":"students-faces-lit-up-after-seeing-the-english-question-paper-chandausi-news-c-204-1-chn1001-117664-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अंग्रेजी का प्रश्नपत्र देख विद्यार्थियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अंग्रेजी का प्रश्नपत्र देख विद्यार्थियों के खिले चेहरे
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर आतीं छात्राएं।
- फोटो : परीक्षा देकर बाहर आतीं छात्राएं।
चंदौसी। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा जिले के 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर छात्र- छात्राओं की जांच पड़ताल के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। वहीं सचल दल ने भी परीक्षा केंद्रों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। अंग्रेजी का प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे।
शनिवार से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज हो गया। शनिवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहा। छात्र- छात्राओं ने सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया। वहीं परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए विभाग की ओर से भी कड़े इंतजाम किए गए। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के साथ-साथ आंतरिक सचल दल ने भी परीक्षार्थियों की जांच के बाद उन्हें कक्षाओं में प्रवेश दिया।
नोडल अधिकारी एसके पांडेय ने बताया कि शनिवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जबकि चंदौसी में चार परीक्षा केंद्रों पर करीब 1103 छात्र- छात्राओं ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।
विज्ञापन
-- -- --
अंग्रेजी का प्रश्नपत्र ठीक था, ग्रामर बहुत आसान आई, जिसे अच्छे से किया। अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
-अदारिका गुप्ता, छात्रा हाईस्कूल
................
ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी की थी। पेपर आसान था, जो तैयारी की, उसी के अनुसार पेपर में प्रश्न आए।
-ईशांत गौतम, छात्र हाईस्कूल
........................
प्रश्नपत्र सिलेबस के पाठ्यक्रम से बाहर का नहीं था। इसलिए अच्छा प्रदर्शन कर पाए। अच्छे अंक आने की संभावना है।
-मोहम्मद अयान, छात्र हाईस्कूल
.............
परीक्षा से काफी समय पहले रिवीजन करना शुरू कर दिया था। प्रश्नपत्र भी काफी सरल था। इस बार अंग्रेजी विषय में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
-माही श्री, छात्रा हाईस्कूल