फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   students dies suspicious circumstances

फार्मेसी के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 12 Apr 2018 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Thu, 12 Apr 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
students dies suspicious circumstances
मृतक छात्र अभिलाष कुमार।  - फोटो : अमर उजाला
बी-फार्मा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया अुनमान है कि छात्र ने लैब में काम आने वाला केमिकल खाया है। यह केमिकल तेज नशा भी करता है। छात्र का शव उसके किराये के कमरे में पाया गया। 
विज्ञापन


  बरेली की 23-पंचशील कालोनी निवासी अभिलाष कुमार (23) चंदौसी के राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में बी-फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र है। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा संस्थान के छात्रावास में ही रहता था लेकिन, नौ महीने से छात्र ने कालेज के सामने ही गोपालपुर गांव में  किराये का मकान लेकर वहां तीन अन्य दोस्तों के साथ रहने लगा था।
विज्ञापन


मंगलवार को अभिलाष दो साथियों के साथ कमरे में था। साथी छात्रों ने पुलिस को बताया कि रात 12 बजे तक तो सभी ने पढ़ाई की। इसके बाद सो गए। बुधवार की सुबह को सभी छात्र उठे, लेकिन अभिलाष नहीं उठा। छात्रों ने तत्काल कालेज को इसकी सूचना दी। साथ ही परिजनों को बताया कि अभिलाष की तबियत ज्यादा खराब है। चंदौसी अस्पताल ले जा रहे हैं। छात्र अभिलाष को संयुक्त चिकित्सालय चंदौसी  ले गए। चिकित्साधीक्षक डा. संतोष कुमार ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर बनियाठेर थाना पुलिस और कालेज प्रशासन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मौके पर आकर साथियों से जानकारी की। कुछ छात्रों ने बताया कि वह कालेज से किसी तरह एसिटोन केमिकल ले आया था, केमिकल की अधिक मात्रा के कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही, ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed