{"_id":"69ea8bfe40e5dee75101de89","slug":"students-brought-glory-to-bahjoi-by-securing-a-place-in-the-top-ten-list-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-134561-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: टॉप टेन सूची में स्थान पाकर विद्यार्थियों ने किया बहजोई का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: टॉप टेन सूची में स्थान पाकर विद्यार्थियों ने किया बहजोई का नाम रोशन
Fri, 24 Apr 2026 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बोर्ड परीक्षा में नगर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जिले की टॉप टेन सूची में स्थान पाकर नगर व जिले का नाम रोशन किया। इस बीच, परीक्षा परिणाम में स्थान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। वहीं, परिजनों व शिक्षकों समेत प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने परीक्षा में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।बहजोई के चंद्रपाल आर्य आदर्श इंटर कॉलेज बहजोई के हाईस्कूल के छात्र रवि वर्मा ने बोर्ड परीक्षा में 600 में से 546 अंक प्राप्त किए। इस प्रकार उन्होंने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉप टेन सूची में पांचवां स्थान पाया। वहीं, कृष्ण मुरारी मनोरमा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बहजोई की हाईस्कूल की छात्रा प्रज्ञा शर्मा ने 600 में से 546 अंक हासिल किए। छात्रा ने 91 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया। गांव श्यौराजपुर निवासी परिषदीय विद्यालय के शिक्षक छन्नू कुमार की बेटी प्रज्ञा शर्मा का लक्ष्य नीट की परीक्षा पास करके डॉक्टर बनना है।
साथ ही, कृष्ण मुरारी मनोरमा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बहजोई के इंटरमीडिएट के छात्र सचिन ने 500 में से 446 अंक प्राप्त किए। उन्होंने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान हासिल किया। गांव बेहटा जयसिंह निवासी किसान के बेटे सचिन का लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा में कार्य करने का है। इसके अलावा, कृष्ण मुरारी मनोरमा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बहजोई के इंटरमीडिएट के छात्र गौरव यादव ने 500 में से 442 अंक हासिल किए। उन्होंने 88.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया। शिक्षामित्र पदम सिंह यादव के बेटे गौरव का लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा पास करके प्रशासनिक सेवा में कार्य करने का है। इस बीच विद्यालय प्रबंध समिति के नरेश चंद्र समेत अवनेश कुमार, चिराग वार्ष्णेय तथा शिक्षकों में तारकेश्वर, मुनेंद्र, प्रेमसिंह, तनुज व बिजेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन