फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students are demanding that the date for the student union elections at SM College be announced.

Sambhal News: एसएम कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव की तारीक घोषित करने की मांग

Sun, 18 Jan 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 18 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Students are demanding that the date for the student union elections at SM College be announced.
चंदौसी। एसएम डिग्री कॉलेज में शनिवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने छात्रसंघ के चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव न होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव न होने के कारण छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि कॉलेज में काफी समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं, जिससे छात्रों की आवाज को कोई मंच नहीं मिल पा रहा है। परिणाम स्वरूप छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। इस दौरान छात्रों ने एक स्वर में मांग की कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित की जाए।
विज्ञापन

साथ ही, चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई, तो छात्र बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में सपन, पराग शर्मा, विकास उपाध्याय, गर्वित पाल, पुष्पेंद्र कुमार मौर्य, गुलशन मौर्य, अजय यादव, गौरव बघेल, गौरव दीक्षित, विजय चौधरी, आलोक, कमल किशोर, शिवम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यभार संभालने पर प्राचार्य को मिठाई खिलाकर जताई खुशी

एसएम कॉलेज में प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव के कार्यभार संभालने पर छात्रों ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर छात्र नेताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और कॉलेज के हित में सकारात्मक कार्य होने की उम्मीद जताई। छात्रों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्राचार्य के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव सहित छात्रों की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed