{"_id":"5e3c61958ebc3ee58d48112b","slug":"student-suicide-in-chandausi-chandausi-news-mbd3389900187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी के छात्र ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी के छात्र ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी जान
विज्ञापन
चंदौसी। बरेली चंदौसी रेलवे लाइन पर गुरुवार की शाम बनियाठेर क्षेत्र के गांव भैतरी के मझरा बेरीखेड़ा के पास से गुजर रही अलीगढ़ बरेली पैसेंजर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सीओ समेत कई अधिकारी भी पहुंचे। जीआरपी के साथ फैजगंज बेहटा पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव भैतरी के मझरा बेरीखेड़ा के पास से चंदौसी-बरेली रेलवे लाइन गुजर रही है। गुरुवार की शाम करीब 3.45 बजे अलीगढ़-चंदौसी-बरेली (54351) पैसेंजर ट्रेन के आने के दौरान एक किशोर उसके आगे कूद गया। जिसकी ट्रेन से कट जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने घटना की सूचना चंदौसी स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार मिश्रा को दी।
उन्होंने घटना से थाना बनियाठेर पुलिस को अवगत कराया। जिस पर थाना बनियाठेर पुलिस, आरपीएफ, थाना फैजगंज बेहटा पुलिस व क्षेत्राधिकारी चंदौसी अशोक कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए। किशोर की तलाशी में उसकी जेब से चंदौसी इंटर कालेज चंदौसी का आईकार्ड, जिसमें वह कक्षा 11 का छात्र है। मोबाइल व चंदौसी से आंवला तक का रेल टिकट भी मिला।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने उसकी पहचान चंदौसी के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी अतुल (17) पुत्र निरंजन के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पहुंच गए। मृतक छात्र की मां पानवती ने बताया कि अतुल उनका सबसे छोटा पुत्र है, जो दोपहर 12 को बिना कुछ खाए-पिए घर से कालेज का आईकार्ड लेकर निकला था। बहन की शादी हो चुकी है, एक भाई अलग रहता है। अतुल अपनी मां के साथ ही रहता था। वह पढ़ाई के साथ-साथ शादियों में वेटर का कार्य करके घर व पढ़ाई का खर्च उठाता था। मां भी मेहनत मजदूरी करती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक छात्र के पिता भी अचानक लापता हो गए थे
-मृतक छात्र अतुल के बड़े भाई बंटी ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसके पिता निरंजन निवासी हनुमान गढ़ी चंदौसी भी घर से बिना कुछ बताए निकले थे और फिर आज तक घर नहीं लौटे। वह जीवित हैं या नहीं, उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।