फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Student's name cut off for not depositing fees

छात्रा ने फीस जमा नहीं की तो काट दिया नाम, पिता को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Student's name cut off for not depositing fees
चंदौसी। निजी स्कूल में फीस न देने पर छात्रा का विद्यालय से नाम काट दिया गया है। आरोप है कि छात्रा के पिता ने जब स्कूल पहुंच जानकारी चाही तो उनके साथ भी अभद्रता की गई तथा उसके साथ मारपीट कर जेब से नकदी निकाल ली गई। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा नरौली निवासी हृदेश कुमार की पुत्री इशिका वशिष्ठ चंदौसी के एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा है। शनिवार की सुबह इशिका अपनी अंतिम परीक्षा देने विद्यालय पहुंची, तो उसे स्टाफ ने परीक्षा नहीं देने दी और घर भेज दिया। छात्रा ने घर पर सारी बात अपने पिता को बताई। इसके बाद हृदेश कुमार अपनी पुत्री को लेकर विद्यालय पहुंचे और विद्यालय के लिपिक से पुत्री को परीक्षा दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

हृदेश कुमार का आरोप है कि विद्यालय के लिपिक ने उनसे फीस के 3400 रुपये की मांग की। पिता ने लिपिक व प्रधानाचार्य से छात्रा के भविष्य को देखते हुए परीक्षा दिलाने की मांग की गई। मगर उनकी बात किसी ने नहीं मानी है। कुछ देर बाद विद्यालय स्टाफ ने छात्रा की टीसी काटकर पिता के हाथ में दे दी। जब हृदेश कुमार ने छात्रा का नाम विद्यालय से काटने का विरोध किया तो स्कूल स्टाफ ने उनसे अभद्रता करनी शुरू कर दी। मना करने पर उनके साथ मारपीट भी की। हृदेश का आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने मारपीट करने के दौरान उसकी पेंट की जेब से एक हजार रुपये की नकदी भी निकाल ली। उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed