फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Student mercilessly thrashed for not remembering lesson

पाठ याद नहीं करके आने पर छात्र को बेरहमी से पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Student mercilessly thrashed for not remembering lesson
पाठ याद नहीं करके आने पर छात्र को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

- गुन्नौर नगर के दीनानाथ अग्रवाल मेमोरियल इंटर कॉलेज का मामला, अध्यापक के खिलाफ दी गई तहरीर
गुन्नौर (संभल)। सोमवार को नगर के शिक्षण संस्थानों में छात्रों के बीच बाल दिवस मनाया जा रहा था, वहीं नगर के दीनानाथ अग्रवाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में पाठ याद नहीं करके आने पर अध्यापक ने छात्र को बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित छात्र घर पहुंचा और पूरा वाक्या परिवार वालों को बताया। परिजन छात्र को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया है।

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी प्रमोद कुमार का बेटा देव नगर के दीनानाथ अग्रवाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र है। सोमवार को सुबह छात्र पढ़ने के लिए गया था। बाल दिवस मनाने के बाद कॉलेज में पढ़ाई शुरू हुई। इस दौरान अध्यापक ने देव को गृह कार्य और पाठ याद न करके आने पर पीट दिया। छात्र के कान में अंदरूनी चोट आई है। छात्र दर्द से कराहता हुआ अपने घर पहुंचा। पुलिस ने छात्र को गुन्नौर अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा। यहां चिकित्सक ने कान में अंदरूनी चोट आने की वजह से छात्र को रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह पूनिया ने कहा कि अध्यापक के खिलाफ तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed