फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Strike of sweepers continues in Chandausi

Sambhal News: चंदौसी में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Strike of sweepers continues in Chandausi
चंदौसी। डोर टू डोर कूडा कलेक्शन ठेका कर्मचारियों की मानदेय व ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। दो दिन में शहर में लगे कूड़े के ढेरा को पालिका ने बीसी सफाई कर्मियों से उठवाया। तब जाकर लोगों को राहत मिली। पालिका ने मानदेय का भुगतान ठेकेदार को कर दिया है तथा ठेकेदार ने एक माह में ईपीएफ जमा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रविवार को भी दूसरे दिन पालिका के डोर टू डोर ठेका सफाई कर्मियों ने की हड़ताल जारी रही। पालिका ने शनिवार को ही ठेकेदार के खाते में भुगतान करने की बात कही पर शनिवार व रविवार को बैंकों का अवकाश होने पर ठेकेदार ने भुगतान का पैसा न मिलने की बात कही। दूसरे दिन सुबह से ही शहर में दूर तक कूड़ा व गंदगी फैली रही। कूड़ा उठवाने के लिए पालिका ने बीसी के सफाई कर्मियों को ड्यूटी पर लगाई। डलावघरों से जेसीबी के माध्यम से कूड़ा उठवाया गया। दोपहर तीन बजे तक तक कूड़े उठान किया गया। दोपहर के बाद तक दो दिन के कूड़े से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

वहीं हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों का आरोप है कि वह लगातार काम कर रहे हैं। उन्हें उनकी मजदूरी भी नहीं मिल रही है। पर शुरुआत के 5- 6 महीने को छोड़कर कभी भी समय पर उनका मानदेय नहीं दिया गया। वह बार-बार वेतन के लिए हड़ताल पर जाना पड़ा। परिवार के पालन पोषण में दिक्कत आ रही है। पिछले 18 माह से इनका ईपीएफ का पैसा नहीं मिला है। जब तक मानदेय नहीं मिलता है, हड़ताल जारी रहेगी। वह दो दिन से हड़ताल पर शांतिपूर्वक कार्यालय में बैठे हैं। पालिका की ओर से कोई भी अधिकारी कर्मचारी उनसे मिलने नहीं आए। इस मौके पर सफाई कर्मी करनसिंह, सोनू बाबू, शिवम कुमार, नितिन, राहुल, वासु कुमार, दिनेश, प्रीतम, मानव, शालू, ऋतिक, अशोक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed