फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Strike of contract sweepers postponed, returned to work in second shift

Sambhal News: ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल स्थगित, दूसरी शिफ्ट में काम पर लौटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Strike of contract sweepers postponed, returned to work in second shift
चंदौसी। नगर पालिका के डोर टू डोर ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल ठेकेदार से वार्ता के बाद तीसरे दिन स्थगित हो गई है तथा दूसरी शिफ्ट में कर्मचारी काम पर लौट गए। ठेका सफाई कर्मियों का मानदेय का भुगतान उनके खातों में पहुंच गया है तथा ईपीएफ 40 दिन में उनके खातों में जमा कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के ठेका सफाई कर्मियों ने शनिवार को हड़ताल कर दी थी। उनकी मांग की थी कि उनका जुलाई माह का मानदेय दिया जाए तथा 18 माह से रुका हुआ ईपीएफ उनके खातों में जमा कराया जाए। शनिवार को भी तीसरे दिन हड़ताल जारी रही। वहीं नगर पालिका ने रविवार से अन्य नियमित सफाई कर्मियों को काम पर लगाकर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की थी। नगर पालिका ने शनिवार को ही कंपनी के खाते में भुगतान कर दिया था। शनिवार व रविवार को बैंक बंद होने के कारण ठेकेदार की ओर से सफाई कर्मियों को मानदेय नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन

सोमवार को तीसरे दिन हड़ताल के दौरान सफाई कर्मियों के खातों में जुलाई माह का मानदेय पहुंच गया। इसके बाद सफाई कर्मियों की ठेकेदार पुष्पराज के साथ वार्ता हुई। इस दौरान कंपनी के एमडी ने भी कर्मचारियों से फोन वार्ता की और 40 दिन में उनका ईपीएफ खातों में जमा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी। सोमवार दोपहर के बाद वह सभी काम पर लौट गए। इस मौके पर सफाई कर्मी विनोद कुमार, रितेश कुमार, मुकेश कुमार, करन सिंह, सोनू बाबू, अनिल कुमार,हेमचंद्र, नितिन, राहुल कुमार, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, लाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक फैला पड़ा रहा कूड़ा
सोमवार सुबह के समय हड़ताल के चलते जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहा। हालांकि पालिका ने नियमित सफाई कर्मियों से कूड़ा उठवाने की व्यवस्था की थी पर ही वह सभी जगह से कूड़ा नहीं उठा पाए। रविवार को भी कई जगह कूड़ा पड़ा रहा गया था। सोमवार को भी शाम तक यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed