{"_id":"6910fc6af8da7abf5c0f2b87","slug":"stray-animals-are-causing-accidents-on-the-highway-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124319-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईवे पर पर हादसों का सबब बन रहे छुट्टा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईवे पर पर हादसों का सबब बन रहे छुट्टा पशु
विज्ञापन
चंदौसी मुरादाबाद रोड पर बनियाठेर थाने के निकट हाईवे पर घूमते गोवंशीय पशुओ। संवाद
चंदौसी/बनियाठेर। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर क्षेत्र में दिन व रात के समय छुट्टा गोवंशीय पशुओं का जमावड़ा रहता है। सुबह और शाम हाईवे पर कोहरा घिरने लगा है। घने कोहरे में हाईवे पर पशुओं की चहलकदमी से हादसे का भय बना रहता है। पूर्व में यहां कई हादसे हो चुके हैं और कई लोग जान गवां चुके हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों, अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत सार्वजनिक खेल परिसर स्थलों आदि से लावारिस कुत्तों को हटाने व परिसर में उनके प्रवेश बंद को लेकर इंतजाम करने व हाईवे से छुट्टा पशुओं को हटा कर आश्रय स्थलों में पहुंचाने के आदेश दिए हैं। वहीं शासन ने भी छुट्टा पशुओं को गांव-गांव आश्रय स्थल बनवाए हैं। इसके बावजूद शहर ही नहीं ग्रामीण अंचलों में छुट्टा पशुओं के झुंड विचरते देखे जा सकते हैं।
वहीं मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर थाना बनियाठेर के गांव भुलावई से गांव बनियाखेड़ा तक करीब एक से दो किलोमीटर के दायरे में छुट्टा गोवंशीय पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। अब कोहरा भी घिरने लगा है। जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
एक वर्ष में हो चुके 50 से अधिक सड़क हादसे
बनियाठेर। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर के गांव भुलावई से बनियाखेड़ा तक जनवरी से नवंबर माह के प्रारंभ तक 50 से अधिक छोटे बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। इसमें 13 हादसों में करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।