फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Storm and rain disrupted the power supply

Sambhal News: आंधी-बारिश ने बिगाड़ी बिजली की चाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain disrupted the power supply
संभल। कई दिन से चल रहे आंधी-बारिश के दौर ने बिजली व्यवस्था की निर्बाध चाल को बिगाड़ कर रख दिया है। बिजली विभाग ने जिले में बुधवार रात और रविवार तड़के आंधी से प्रभावित विद्युत व्यवस्था को लगभग पटरी पर लौटा दिया था। सोमवार सुबह हुई एक घंटे की जोरदार बारिश ने जिले में कई जगह बिजली ठप कर दी। हालांकि विभाग का दावा है कि लगभग सभी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। कुछ गांवों में दिक्कत है, जिसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बदलते मौसम की मार सबसे अधिक बिजली विभाग पर पड़ी थी। बुधवार रात और रविवार तड़के चली तेज आंधी में 400 से अधिक खंभे टूट थे। जबकि 22 ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनाें को नुकसान पहुंचा था। 24 उपकेंद्रों की आपूर्ति भी ठप हुई थी। जिस वजह से शहरी समेत देहात क्षेत्र में 350 से अधिक गांवों की सप्लाई गुल हुई। विभाग का दावा है कि बृहस्पतिवार शाम तक सभी उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी। रविवार तड़के आंधी से दोबारा कई हिस्सों में लाइट प्रभावित हुई। फिर सोमवार को भी कई जगह फाल्ट हुए हैं।
विज्ञापन

टीम लगाकर युद्ध स्तर पर जिलेभर में आपूर्ति बहाल करने काम किया गया। टूटे खंभों को बदलकर क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त किया गया है। विभाग का दावा है कि जिलेभर की बिजली व्यवस्था लगभग पटरी पर लौट चुकी है। अगर कोई गांव बचा है तो उसकी भी सप्लाई जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
छह से अधिक गांवाें की सप्लाई बाधित
पवांसा। रविवार तड़के चली आंधी के बाद से कैलादेवी उपकेंद्र के गोहत, शकरपुर, तारनपुर, चाचू नागल, लखनपुर आदि गांवों की सप्लाई बाधित है। करीब साढ़े छह हजार से अधिक लोग अंधेरे में हैं। घरों में रखे विद्युत उपकरण ठप पड़े हैं। पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। दो दिन बाद भी विभाग सप्लाई सुचारू नहीं कर पाया है। जबकि लोग लगातार विभाग से सप्लाई शुरू करने की मांग कर चुके हैं। वहीं एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि कैलादेवी क्षेत्र में सप्लाई बाधित होने की जानकारी नहीं है। रविवार और सोमवार को क्षेत्र में अभियान चलाकर लाइनों को चेक किया गया है। अगर ऐसा है तो तुरंत आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed