{"_id":"5f6cdeb4791747310d7ee057","slug":"stoning-and-firing-in-sambhal-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में पथराव और फायरिंग में सभासद के चचेरे ससुर के सीने में गोली लगी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में पथराव और फायरिंग में सभासद के चचेरे ससुर के सीने में गोली लगी, मौत
Thu, 24 Sep 2020 11:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला खग्गू सराय में गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाद हो गया। पथराव व फायरिंग मे नगर पालिका सभासद रहमत जहां के चचेरे ससुर हाजी महमूद (55) के सीने में गोली लग गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। महिला समेत तीन लोग घायल हुए। चचेरे ससुर की मौत होते ही परिजन जिला अस्पताल में भड़क गए। सीओ अरुण कुमार सिंह ने किसी तरह लोगों को समझाया तब वे शांत हुए।
विज्ञापन
गुरुवार को रात आठ बजे करीब खग्गू सराय की सभासद रहमत जहां के पति महफूज का पड़ोसियों से गाली गलौज करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो पथराव व फायरिंग हुई। इसमें सभासद के चचेरे ससुर हाजी महमूद (55) पुत्र इमाम बख्श घायल हो गए।
विज्ञापन
उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां कुछ देर बाद मौत हो गई। सभासद पक्ष के ही बिलाल को भी छर्रे लगे हैं। हाजी महमूद की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह हालात को संभाला और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब लोगों का गुस्सा शांत हो सका।