फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stones in the electoral envy after a ruckus

चुनावी रंजिश में कहासुनी के बाद जमकर चले पत्थर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Stones in the electoral envy after a ruckus
मुरादाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बेरनी में गुरुवार की सुबह चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। पुलिस के पहुंचने पर देेनों पक्ष शांत हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह क्षेत्र के गांव बेरनी में ग्राम प्रधान का भतीजा डेयरी से दूध लेने जा रहा था। रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों के कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगे। काफी देकर तक पत्थरबाजी होती रही।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लिए शांत हो गए। प्रधान पति रामवीर सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी उसके भतीजे के साथ बयानबाजी कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट कर पथराव कर दिया। वही दूसरे पक्ष के आनंदपाल ने भी पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि चुनाव को लेकर आरोपी रंजिश रखते हैं। प्रधान का भतीजा कई लोगों के साथ घर में घुस आया और गाली गलौच करने का लगेे। ईंट पत्थर भी फेंके। इससे दो लोगों को गुम चोट आई। पुलिस ने दोनों की तहरीर ले ली है और जांच शुरू कर दी है। कुढ़फतेहगढ़ थाना प्रभारी वरुण कुमार ने बताया बेरनी में दो पक्षों के बीच कहासुनी एवं झगड़ा होने के मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। जिसमें जांच चल रही है। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed