फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   stone thowing in sambhal

मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों में पथराव, दो महिला समेत चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
stone thowing in sambhal
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जिजौड़ा डांडा में खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ है। इसमें दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख विवाद कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को गांव जिजौड़ा डांडा निवासी आकाश का पड़ोसी पुष्पेंद्र से मेढ़ काटने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी। जब दोनों पक्ष आमने सामने आए तो पथराव शुरू हो गया। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख पथराव कर रहे लोग भाग गए। इस पथराव में एक पक्ष की ओर से रामश्री, आकाश और प्रवेश घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से पुष्पेंद्र को चोट आई है। एक पक्ष का कहना है कि उनकी खेत की मेढ़ को काट लिया है।
विज्ञापन

इसका विरोध किया तो मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि आरोप झूठा लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने घायलों को रजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलदीप सिरोही ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed