फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stone pelting on two sides over the prayers

मस्जिद में पांच नमाजियों के प्रवेश की बात पर दो पक्षों में मारपीट व पथराव, दो महिला समेत पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on two sides over the prayers
संभल। मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर पांच नमाजियों के प्रवेश करने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट और फिर पथराव शुरू हो गया। विवाद में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में एक पक्ष ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर देव निवासी रिजवान ने मस्जिद में जुमे की नमाज पांच लोगों के द्वारा ही अदा करने की बात कही। इस दौरान मौके पर खड़े दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया और कहासुनी होने लगी। इस दौरान आसपास खड़े लोगों ने बीचबचाव करा दिया। कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडों के साथ आ गए और मारपीट होने लगी इस बीच पथराव भी हुआ। इस दौरान रियासत, रिजवान, मुशाहिद, अफसाना और कहकशा घायल हो गए। रिजवान ने बताया कि उसने मस्जिद में जुमे नमाज के लिए पांच लोग जाने की बात कही थी। इसी बात पर दूसरे पक्ष ने मारपीट की। साथ ही बताया कि दूसरा पक्ष पंचायती चुनाव में उनके पक्ष में मतदान न करने के लिए रंजिश भी मान रहा है। इसलिए आरोपियों ने जानबूझकर मारपीट भी की। पथराव के दौरान एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed