फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stone-pelting and firing between two groups over an old rivalry.

Sambhal News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव-फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Stone-pelting and firing between two groups over an old rivalry.
बबराला। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर में मंगलवार को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर पथराव व फायरिंग हुई। गनीमत रही कि किसी के कोई चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने लाठी डंडे व हथियार लेकर ही दोनों पक्ष विवाद करते रहे। दरोगा दीपक कुमार की ओर से दोनों तरफ से आठ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी, तभी गांव अकबरपुर में जाहरवीर बाबा मंदिर के समीप शोर शराबा सुना। पुलिस पहुंची तो प्रथम पक्ष सत्यपाल हाथ में तमंचा लेकर अपने सहयोगी जवर सिंह, संजय आदि के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र, मनोज, ओमकार रोहताश, कन्हैया आदि समेत विवाद कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और विधिक कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed