फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   stone pelting and arson in sambhal at caa

जब पथराव हुआ तो सीटों के नीचे दुबकर जान बचाई, बस से उतरे तो भगदड़ में फंसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
stone pelting and arson in sambhal at caa
संभल के चौधरी सराय हसनपुर रोड स्थित रोडवेज की बस में आग लगने के बाद मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। जिस वक्त संभल के चौधरीसराय में पथराव हुआ उस वक्त भगदड़ भरा माहौल बन गया था। हर ओर अफरातफरी मच गई थी। चौधरीसराय में पुलिस चौकी के सामने ऐसा मंजर था जिसमें हर कोई भयभीत था। चौतरफा पथराव चल रहा है। इस दौरान जो भी वाहन गुजरे उन्हें निशाना बनाया गया। भीड़ चौराहे और उसके आसपास एकत्र थी और कुछ लोग इतने उग्र थे कि वे वाहनों की पत्थर फेंक रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान बदायूं के कादरचौक निवासी सतेंद्रपाल की रोडवेज बस में उझारी के लिए सवार हुए। यह बस बहजोई होते हुए जब संभल पहुंची तो पथराव में उनके समेत सभी यात्री घिर गए। यात्रियों ने सीट के नीचे बैठकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

इसी बस में सवार बदायूं जिले के उघैती निवासी मनोज ने कहा कि जब पथराव में बस का शीशा टूट गया तो खिड़की से कूद कर उन्होंने अपनी जान बचाई। जैसे ही वह से नीचे कूदे तब भीड़ थी और भीड़ से बचते हुए वह एमजीएम कालेज पहुंचे। कालेज के कर्मचारियों और प्राचार्य ने सहारा दिया। स्कूल के भीतर घुस कर जान सुरक्षित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजीएम कालेज के प्राचार्य डा. आबिद हुसैन हैदरी ने बताया कि जब चौधरीसराय में हंगामा और पथराव का माहौल बना तब वह अपने कार्यालय में थे। कर्मचारियों ने बताया कि बाहर बवाल हो गया है। इस पर उन्होंने तत्काल कर्मचारियों को आदेश दिए कि लोगों की मदद करें। इसके बाद बसों से उतर कर आए तमाम यात्रियों को कार्यालय में शरण दी गई। कई घंटे तक लोग यहीं फंसे रहे। जब हालात सामान्य हुए तो लोग अपने अपने नगरों के लिए प्रस्थान कर गए।
भयानक था मंजर,पूरी तरह से ईंटों की बरसात हुई
संभल। रोडवेज की बस में सवार तमाम यात्रियों और घायलों ने बताया कि मंजर भयानक था और ईंटों की बरसात हो रही थी। इस बारे में जब मौके पर मौजूद एक दो लोगों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि जिस वक्त चौधरीसराय चौराहे पर भीड़ थी उसी वक्त एक ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्राली आया। कुछ लोगों ने ट्राली से ईंटें उठा लीं और इसके बाद पत्थरबाजी की गई। पत्थर पड़ते ही बसों के शीशे टूटकर गिरने लगे। तमाम यात्री ईंटों से टूटे शीशों की चोट से घायल हो गए।
बवाल के बाद बढ़ती रही है संभल में पुलिस और पीएसी
बवाल के समय भले ही पुलिस और पीएसी पर्याप्त संख्या में न रही हो पर जब बवाल हो गया तो पुलिस और पीएसी की संख्या बढ़ती रही। देर रात तक पीएसी की कई गाड़ियां संभल में पहुंच चुकी थीं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने संभल में डेरा डाल दिया था। बवाल के बाद सबसे पहले पहुंचने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में आईजी जोन रमित शर्मा थे। इसके बाद कमिश्नर भी पहुंचे। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने भी संभल में डेरा डाल दिया है।
बवाल के बाद रोका गया ट्रैफिक, यात्री फंसे रहे
संभल। चौधरीसराय में बवाल के बाद संभल में ट्रैफिक रोक दिया गया। हसनपुर संभल मार्ग पर वाहन तीन घंटे से अधिक समय तक नहीं गुजरे। तमाम यात्री फंसे रहे। वहीं तमाम वाहन चालकों ने दूसरे मार्गों से अपने वाहन गुजारे। संभल-हसनपुर और संभल गवां तथा संभल बहजोई मार्ग पर वाहन तीन घंटे तक सुचारू तरीके से नहीं चल सके थे।

बिना नेतृत्व की भीड़ हुई बेकाबू तो मचा बवाल
बवाल के बाद आमतौर पर यही कहा जा रहा है कि संभल में गुरुवार को दोपहर नगर पालिका मैदान में बिना किसी नेतृत्व के भीड़ एकत्र हुई थी। इस भीड़ में नेतृत्वकर्ता न होने की वजह से हालात बिगड़ने के अंदेशे सामने आ गए थेए। तब पुलिस प्रशासन की ओर से सपा के स्थानीय नेताओं को अवगत कराया गया। इसके बाद सपा नेता मंच पर आए। सपा के जिलाध्यक्ष ने भीड़ को समझाया लेकिन भीड़ में कुछ लोग चौधरीसराय पहुंच कर इतने उग्र हो गए कि इतना बड़ा बवाल मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed