फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stockpile of chemicals used to manufacture narcotics seized in Sambhal.

Sambhal News: संभल में पकड़ा गया मादक पदार्थ बनाने वाले केमिकल का जखीरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Stockpile of chemicals used to manufacture narcotics seized in Sambhal.
संभल। जिले की कैलादेवी थाना पुलिस ने लखनऊ और बरेली की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के साथ मिलकर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने चार सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 628.65 किलोग्राम अवैध एसिटिक एनहाइड्राइड प्रीकर्सर बरामद किया है। यह पदार्थ स्मैक और हेरोइन जैसे मादक पदार्थों का निर्माण करने में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि इस पदार्थ का इस्तेमाल विस्फोटक सामग्री तैयार करने में भी किया जाता है। एसपी का कहना है कि यह पदार्थ राजस्थान के नीमराना से पटना ले जाया जा रहा था। मौके पर टीम द्वारा किए गए आकलन से पता चला है कि इसकी कीमत 1.60 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगा एक्सप्रेसवे के पास पेट्रोल पंप के निकट एक बंद बॉडी कंटेनर खड़ा है। जिसमें मादक पदार्थ की खेप भरी है। इस सूचना पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में एसी के बॉक्सों के बीच छिपाकर एसिटिक एनहाइड्राइड रखा गया था। नौ नीले और एक सफेद ड्रम से यह सामग्री मिली। पुलिस ने कंटेनर से 100 एसी और 100 कंप्रेसर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मौके से नखासा थाना क्षेत्र के लकोरी निवासी मदनपाल, कालाखेड़ा निवासी नाजिम, बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी के बिटौला निवासी राजपाल और बदायूं के थाना सहसवान अंतर्गत नौदायल निवासी शोएब को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि उनको डिलीवरी की जिम्मेदारी मिली थी। इस पदार्थ को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा ट्रक में रखवाया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं। बाकी की जानकारी जुटाई जा रही है।
000000000000

एसिटिक एनहाइड्राइड से बनता है विस्फोटक पदार्थ
एसपी ने बताया कि एसिटिक एनहाइड्राइड से मादक पदार्थ के अलावा विस्फोटक सामग्री भी तैयार होती है। इसका निर्माण देश में कुछ ही कंपनियों के द्वारा किया जाता है। इन कंपनी में भी निगरानी एनसीबी और राज्य सरकार द्वारा की जाती है। क्योंकि इसके उत्पादन, बिक्री, खरीद, भंडारण और परिवहन के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना आवश्यक है। तस्कर स्मैक और हेरोइन जैसे मादक पदार्थों के निर्माण में इस्तेमाल करते हैं।


000000000000
मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस
एसपी ने बताया कि एसिटिक एनहाइड्राइड की बरामदगी हो चुकी और चार तस्कर भी गिरफ्तार कर लिए हैं। इस पदार्थ को जिस व्यक्ति ने कंटेनर में लोड कराया था उसकी तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। एसपी ने बताया कि यह जानना बेहद जरूरी है कि यह कहां से लाया गया है और कहां ले जाया जा रहा था। इस कड़ी को जोड़ने के लिए टीम को लगा दिया है। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और इस पूरी चेन को पकड़ा जाएगा। क्योंकि यह पदार्थ मिलना चिंताजनक है।
000000
एसिटिक एनहाइड्राइड क्या है-

एसिटिक एनहाइड्राइड एक रंगहीन, तीव्र गंध वाला रासायनिक पदार्थ है। इसका उपयोग दवाइयों के निर्माण में (विशेषकर एस्पिरिन बनाने में) किया जाता है। इसके अलावा प्लास्टिक, रंग (डाई) और रसायनों के उत्पादन में

सेल्यूलोज एसीटेट बनाने में भी उपयोग होता है। यह पानी के साथ प्रतिक्रिया करके एसिटिक अम्ल बनाता है। जो ज्वलनशील पदार्थ है। इसलिए ही विस्फोटक पदार्थ बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।


0000000
टीम को तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद ही टीम सक्रिय हुई और चार तस्कर पकड़ लिए हैं। तस्करों से बरामद एसिटिक एनहाइड्राइड की बाजार की कीमत 1.60 करोड़ रुपये का आकलन किया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed