{"_id":"60bd1d848ebc3ed2224427b2","slug":"sticks-went-fiercely-in-two-sides-five-people-injured-chandausi-news-mbd391372698","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहोली में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहोली में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव रहोली में शनिवार की रात सेल्समैन द्वारा शराब देने से मना करने पर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रहोली में शराब की दुकान है। शनिवार की रात करीब नौ बजे कुछ लोग दुकान के सेल्समैन गुरमीत के घर पहुंचे। दुकान खोलकर शराब देने की मांग करने लगे। सेल्समैन गुरमीत ने रात होने और रात्रि कर्फ्यू का हवाला देकर शराब देेने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगे। विवाद की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। इसके बाद विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें सेल्समैन पक्ष के चार लोग चोटिल हो गए तथा दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सेल्समैन गुरमीत की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के मुकेश, विवेक, उपेंद्र, दिनेश, प्रमोद, सोमपाल, शुगरपाल, मनोज, अवनीश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप
दूसरे पक्ष के अवनीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी पक्ष के लोग चार जून को चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। उन्हें पहचान लिया गया था तब वह भाग गए थे। पांच जून को आरोपी फिर से रात में घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अवनीश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के ओमकार, गौरव, राजकुमार उर्फ टिल्ला, टीटू उर्फ पुष्पेंद्र व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने व घर में घुसकर छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।