{"_id":"6ab59517330cf2fe6f095c61","slug":"statements-of-the-members-making-the-allegations-will-be-recorded-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-141007-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आरोप लगाने वाले सदस्यों के दर्ज किए जाएंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आरोप लगाने वाले सदस्यों के दर्ज किए जाएंगे बयान
विज्ञापन
संभल। रजपुरा ब्लॉक के गांव मोलनपुर में स्थित श्री हरिबाबा बांध धाम ट्रस्ट पर आरोप लगाने वाले ट्रस्ट के सदस्याें के बयान दर्ज किए जाएंगे। शिकायतकर्ता बृहस्पतिवार को डीएम अंकित खंडेलवाल से मिले और अपना पक्ष रखने के लिए कहा। डीएम ने भरोसा दिया है कि शिकायत दर्ज कराने वाले सदस्यों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
ट्रस्ट पर नवीनीकरण में फर्जी आधारकार्ड और शपथपत्रों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ट्रस्ट के सदस्य ह्देश कुमार, अजय प्रताप सिंह, अवधेश कुमार सिंह, आशुतोष प्रताप सिंह, अमित कुमार, राघवेंद्र कुमार, संतोष कुमार, नवीन कुमार, शंकर सिंह, प्रेमपाल ने सीएम पोर्टल और डीएम को शिकायत दर्ज कराई थी। इसी क्रम में अब इन शिकायतकर्ताओं के बयान समिति दर्ज करेगी। इसके लिए डीएम ने भरोसा दिया है।
इस मामले में मुरादाबाद के सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स के कार्यालय में भी शिकायत की गई थी। इस कार्यालय से ही नवीनीकरण होता है। शिकायतकर्ता सदस्य आशुतोष प्रताप सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को कार्यालय में पहुंचने का नोटिस प्राप्त हुआ है। वहां भी हम नवीनीकरण के फर्जीवाड़े के प्रमाण पेश करेंगे। संवाद