फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   State Information Commissioner imposed a fine of 25 thousand on Xin Vidyut Chandausi

राज्य सूचना आयुक्त ने एक्सईन विद्युत चंदौसी पर लगाया 25 हजार का अर्थदंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
State Information Commissioner imposed a fine of 25 thousand on Xin Vidyut Chandausi
राज्य सूचना आयुक्त ने एक्सईन विद्युत चंदौसी पर लगाया 25 हजार का अर्थदंड
विज्ञापन

संशोधित सूचना न देने और राज्य आयोग के समक्ष उपस्थित न होने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी(संभल)। राज्य सूचना आयोग में उपस्थित न होने और सूचना का अधिकार के तहत संशोधित सूचना न देने के आरोप में एक्सईएन विद्युत चंदौसी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। राज्य सूचना आयुक्त किरन बाला चौधरी ने एक्सईएन के वेतन से अर्थदंड की वसूली के आदेश दिए हैं।
चंदौसी निवासी पूर्व संविदा कर्मी मंजू देवी ने सूचना का अधिकार के तहत एक्सईएन विद्युत चंदौसी से मानदेय संबंधी सूचनाएं चाही थीं, लेकिन उन्हें अधूरी सूचनाएं दी गईं। दोबारा फिर से संशोधित व पूरी सूचनाओं के लिए पत्र भेजा गया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वादी ने इस मामले में राज्य सूचना आयुक्त में अपील की। राज्य सूचना आयुक्त की ओर से एक्सईएन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा गया। निर्धारित तिथि पर राज्य सूचना आयुक्त के समक्ष न तो एक्सईएन उपस्थित हुए और न ही कोई स्पष्टीकरण दिया।
विज्ञापन

इस मामले में राज्य सूचना आयुक्त किरन बाला चौधरी ने एक्सईएन चंदौसी पर 25 हजार का अर्थदंड लगाया है। साथ ही अर्थदंड की धनराशि को उनके वेतन से वसूलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं था। मैं छुट्टी पर था। कल ही ड्यूटी पर आया हूं। सूचना का अधिकार के तहत क्या सूचना मांगी गई थी, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं हैं। हो सकता है छुट्टी में अनुपस्थित रहने के कारण अर्थदंड लग गया हो।
दिनेश अग्रवाल, एक्सईएन विद्युत चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed