{"_id":"68016520149a0509e807394e","slug":"state-government-is-treating-wheat-farmers-step-motherly-shankar-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-121550-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही प्रदेश सरकार : शंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही प्रदेश सरकार : शंकर
Fri, 18 Apr 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। कलक्ट्रेट के पास बड़ा मैदान में बृहस्पतिवार को भाकियू अराजनैतिक की जिला स्तरीय मासिक पंचायत हुई। जिसमें किसानों के मुद्दे उठाए गए और समस्याओं के समाधान कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसानों को गेहूं गेहूं बिक्री में दिक्कतें आ रही हैं। कहा कि मध्य प्रदेश सरकार गेहूं के एमएसपी 2425 की तुलना में 175 रुपये बोनस के साथ 2600 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान कर रही है। वहीं राजस्थान में 150 रुपये बोनस के साथ 2575 रुपये का भुगतान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गेहूं किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार 2425 रुपये प्रति क्विंटल में ही खरीदना चाहती है, जबकि निजी क्षेत्र के व्यापारी समर्थन मूल्य से ऊपर गेहूं खरीद करना चाहते हैं। सरकार जिला प्रशासन के माध्यम से निजी व्यापारियों को भंडारण, टैक्स व कागजी कार्रवाई के नाम पर उन्हें धमका कर 2425 रुपये से ऊपर खरीद नहीं करने दे रही है। ऐसे में किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
कहा कि सरकार या तो गेहूं पर 300 रुपए प्रति कुंतल का बोनस घोषित करे और महंगी खरीद करने वाले व्यापारियों को धमकाना बंद करे। जिला प्रशासन ने गेहूं के मूल्य को नियंत्रित करने के लिए जिले की सीमा पर चौकसी लगा दी है। इससे गेहूं की कीमत स्थिर बनी हुई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन गेहूं खरीद में किसानों को नुकसान होने वाला फैसला थोपना बंद करें। नहीं तो संगठन आंदोलन करेगा। पंचायत में जिला महासचिव शिशुपाल सिंह, वीरेश यादव, पंकज कुमार, दिनेश यादव, भूरे सिंह, अनुज वार्ष्णेय, इंद्रपाल सिंह व सचिन यादव आदि रहे।
-- --
इनसेट
-- --
एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई न कराने का मुद्दा उठाया
जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि जिले के केंद्रीय व उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबों को लागू न करके निजी प्रकाशकों की पुस्तकों से पढ़ाई कराई जा रही है। इससे अभिभावकों को बड़ी आर्थिक हानि से गुजरना पड़ रहा है।
-- --
संगठन की मजबूती के लिए सभी ब्लॉकों में होगी समीक्षा बैठक
उन्होंने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से आठों ब्लाकों में समीक्षा बैठक शुरू की जाएंगी। इनमें 25 अप्रैल को ब्लॉक रजपुरा में, 27 को जुनवाई, 29 को गुन्नौर, 1 मई को बहजोई, 3 को पवांसा, 5 को संभल, 7 को असमोली व 9 को बनियाखेड़ा ब्लाक में समीक्षा बैठक होगी।