फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sports lovers and players said, our team will win the final too.

Sambhal News: खेल प्रेमी व खिलाड़ी बोले, फाइनल भी हमारी टीम जीतेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sports lovers and players said, our team will win the final too.
संभल। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए वनडे विश्वकप के फाइनल मुकाबले में पहुंची महिला क्रिकेट टीम ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। पुरुष क्रिकेट टीम के साथ अब महिला क्रिकेट टीम ने दबदबा दिखाया है। इससे क्रिकेट खेलने वाली खिलाड़ियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। क्रिकेट खिलाड़ियों और प्रेमियों का कहना है कि हमारी देश की बेटियां फाइनल मैच में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी और विश्व कप अपने नाम करेंगी।
विज्ञापन

दरअसल बृहस्पतिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से जेमिमा रॉड्रिग्स ने शानदार शतकीय पारी खेली। इस बेहतरीन पारी के दम पर उन्होंने भारतीय टीम को विश्वकप के फाइनल मुकाबले में पहुंचाया। खेल प्रेमियों ने कहा कि देश की महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन उन खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है, जो क्रिकेट में ही अपना कैरियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

00000
कोट
----हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया
हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। इससे देश का मान बढ़ा है और महिला खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ा है। महिला क्रिकेट की इस जीत से तैयारी में लगे क्रिकेटर का भी हौंसला बढ़ा है। मैं भी देश के लिए खेलना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीक्षा, चंदौसी।
00000
-----फाइनल में भी जीत मिलेगी
हमारे देश की महिला क्रिकेट टीम ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। हमें पूरी उम्मीद है कि फाइनल में भी जीत मिलेगी। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। हम जैसे खिलाड़ियों को भी इस शानदार प्रदर्शन से प्रेरणा मिलती है।
मानवी कौशिक, संभल।
00000
महिला क्रिकेट टीम ने देश का बढ़ाया है मान
महिला क्रिकेट टीम की अपनी पहचान है और अब देश का मान बढ़ाया है। फाइनल में भी सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इसकी पूरे देश को उम्मीद है। सेमीफाइनल जीतकर भारतीय नारी ने नारी शक्ति का प्रदर्शन किया है।

चांदनी, संभल।
000000
पुरुष टीम की तरह वह भी पीछे नहीं
फाइनल मुकाबले में भी जीत मिलेगी। इसकी पूरी उम्मीद है। सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय टीम ने साबित कर दिया है कि पुरुष टीम की तरह वह भी पीछे नहीं है। पूरा देश इस जीत से खुश है।
रूमझुम, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed