फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sports competitions in secondary schools will begin in July.

Sambhal News: जुलाई से शुरू होंगी माध्यमिक विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sports competitions in secondary schools will begin in July.
चंदौसी। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए जल्द ही ब्लॉक, जिला और मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जुलाई से 12 अक्टूबर तक होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं की समय सारिणी जारी कर दी है। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को जिला, मंडल और प्रदेश स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के लिए कम से कम दो खेलों में प्रतिभाग करना अनिवार्य होगा। इनमें कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और भाला फेंक समेत कई खेल शामिल हैं। प्रतियोगिताओं की शुरुआत विद्यालय स्तर से होगी। सबसे पहले स्कूलों में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे। जिला स्तर के विजेता खिलाड़ी मंडल और उसके बाद प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को आयु वर्ग के अनुसार खिलाड़ियों का पंजीकरण करने और उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए खेल मैदानों का चयन भी किया जा रहा है। अलग-अलग खेलों के अनुसार मैदान तय किए जाएंगे। आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए क्रीड़ा विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। विभाग जल्द ही प्रतियोगिताओं का विस्तृत कार्यक्रम और आयोजन स्थल भी घोषित करेगा।

डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार ही सभी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत ब्लॉक, जिला और मंडल स्तर की प्रतियोगिताएं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed