फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Speeding truck collided with e-rickshaw, one killed, ten injured

Sambhal News: तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, दस घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Speeding truck collided with e-rickshaw, one killed, ten injured
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मोतीनगर में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में मोतीनगर गांव निवासी 55 वर्षीय रमेश पुत्र श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को हयातनगर थाना क्षेत्र गांव मोतीनगर निवासी रमेश की बहन हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव जिगनिया निवासी इंद्रवती की बीमारी से मौत हो गई थी। जिस पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रमेश अपनी पत्नी प्रेमवती, बेटी पूनम और परिवार के महिला मुन्नी पत्नी जगत सिंह, मलका पत्नी राजकुमार, मानवी पुत्री नरेश, कविता पत्नी सिकंदर, विनीता पत्नी नरेश के साथ ई-रिक्शा से गए थे। ई-रिक्शा सचिन चला रहा था। बहन की अंतिम संस्कार के बाद रात 12 बजे सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव के पास पहुंचने पर करीब साढ़े 12 बजे सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें रमेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर मुन्नी, प्रेमवती, विनीता और मानवी की हालत गंभीर बनी हुई है। हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed