फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Special mass prayer meeting held in church on Easter

Sambhal News: ईस्टर पर चर्च में की गई विशेष सामूहिक प्रार्थना सभा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Special mass prayer meeting held in church on Easter
बहजोई। कांठ बाजार स्थित डिवाइन फेथ फैलोशिप चर्च में प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान के स्मरण में ईस्टर पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह चार बजे शुरू हुई प्रभातकालीन स्तुति सभा में ईसाई समाज के लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर स्तुति-गीत गाए और प्रभु यीशु के पुनर्जीवन की प्रतीक्षा व स्मरण किया। इसके बाद विशेष आराधना सभा हुई।

पादरी राहुल उठवाल ने संदेश देते हुए कहा कि गुड फ्राइडे की शोकपूर्ण घटनाओं के पश्चात जब प्रभु यीशु तीसरे दिन पुनर्जीवित हुए, तो उनके शिष्य और अनुयायी एक नई आशा, बल और उत्साह से भर गए। पादरी प्रवीन कुमार ने कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी शांति, क्षमा, करुणा और सेवा का संदेश देती हैं। वहीं, विश्व शांति, सामाजिक एकता व मानव सेवा के लिए विशेष सामूहिक प्रार्थना की गई। इस बीच खुशी, अंजली, कोमल, कमलेश, अर्जुन, अमयारा, ऋतु, बेबी रॉबिंसन व वीनस आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed