फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Special duty of doctors imposed in district hospital on Diwali

Sambhal News: दिवाली पर जिला अस्पताल में लगाई डाॅक्टरों की विशेष ड्यूटी

Sat, 11 Nov 2023 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 11 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Special duty of doctors imposed in district hospital on Diwali
संभल। जिला अस्पताल में दिवाली के लिए इमरजेंसी में चिकित्सकों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। चिकित्सक रोस्टर प्लान के तहत ड्यूटी देंगे। विशेष टीम में सर्जरी, नेत्र रोग, फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट, बाल रोग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरन्नुम रजा ने बताया कि दवाओं समेत इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। जलने वाले सामान्य मरीजों को इमरजेंसी में देखा जाएगा। गंभीर मरीज बर्न वार्ड में शिफ्ट किए जाएंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अनूप अग्रवाल ने बताया कि दिवाली पर पांच दिन का रोस्टर बनाया गया है। विशेषज्ञों की टीम तैनात रहेगी। दवाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है। पांच सदस्यीय डाॅक्टरों का पैनल 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेगा। इस अवधि में यदि किसी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस भी रहेगी मुस्तैद
जिले में डायल 108 भी मुस्तैद रहेंगी। डायल 108 के जिला प्रभारी पंकज चाहल ने बताया कि जिले में 15 डायल 108 एंबुलेंस हैं। इन्हें प्रत्येक थाने के निकट रखा जाएगा। ताकि कहीं से भी कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल कनेक्टिविटी हो सके। इसके अलावा 23 डायल 102 को भी अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन्हें भी प्रयोग में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed