फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP workers pledge to protect the Constitution

Sambhal News: सपाइयों ने लिया संविधान की रक्षा करने का संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
SP workers pledge to protect the Constitution
संभल। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज खां और कार्यकर्ताओं ने सरायतरीन में आंबेडकर पार्क पर परिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सपाइयों ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सपा नेता फिरोज खां ने कहा कि सत्ता में बैठीं कुछ पार्टियां बाबा साहब के बनाए हुए संविधान को खत्म कर देश में गरीबों, मजदूरों, दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और कमजोर वर्ग के अधिकारों को समाप्त करके देश को अलग दिशा में ले जाना चाहती है परंतु ऐसा नहीं होगा। सपा इसका विरोध करती रहेगी और बाबा साहब के बनाए हुए संविधान पर चलते रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर देश और प्रदेश में सरकार बनाने की शपथ ली। इस दौरान जाहिद खां, कासिम सैफी, गुलाम मुस्तफा, गौरव यादव, फैजान शाही, अजय सागर आदि रहे।
विज्ञापन


सपाइयों ने मनाई बाबा साहब की पुण्यतिथि
बीएलओ की ओर से जमा किए गए फाॅर्मों की जानकारी देने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बहजोई। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि मनाई।
शनिवार को जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने पदाधिकारियों के साथ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान का निर्माण कर अल्पसंख्यक, गरीब, पिछड़े व दलित सभी को सम्मान दिलाने का काम किया। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ से बीएलओ की ओर से जमा किए फॉर्मों की जानकारी पार्टी कार्यालय दें। इस बीच विमलेश कुमारी, शोभित कुमार काका, उमेश यादव, सद्दाम कुरेशी, धर्मवीर सिंह यादव, रिंकू चौहान व रवि शंखधार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed