{"_id":"68cb176719e107f8e30588c5","slug":"sp-workers-offered-prayers-by-garlanding-the-picture-of-vishwakarma-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-127055-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सपाइयों ने विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सपाइयों ने विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर की पूजा
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट के निकट बैठक कर विश्वकर्मा पूजा की। बुधवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी व जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार समेत अन्य पदाधिकारियों ने विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्वकर्मा सृजन व वास्तुकला के देवता थे। औद्योगिक क्षेत्र में इस दिन अनेकों औजार व मशीनों की पूजा की जाती है। यह दिन शिल्पकारों व इंजीनियरों के लिए सम्मान का प्रतीक है।
जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने द्वारका हस्तिनापुर व लंका आदि का निर्माण किया था। वहीं, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के पिता का निधन होने पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष उमेश यादव समेत शोभित कुमार काका, सद्दाम कुरेशी, अशोक राणा, शिवम यादव व मनीष यादव आदि रहे।