{"_id":"5b96c4f9867a557f5d4c3274","slug":"sp-workers-burn-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने संभल में बाइक फूंककर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने संभल में बाइक फूंककर किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कांग्रेस भारत बंद में सपाई साथ नजर नहीं आए। समाजवादी पार्टी ने उन्हीं मुद्दों पर तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध किया। किसानों की समस्याएं उठाईं। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दाम एवं महंगाई के साथ , कानून-व्यवस्था पर सरकार घेरा। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गुन्नौर और चदौसी में भी प्रदर्शन हुए हैं। सपाइयों के आंदोलन को रालोद ने भी समर्थन दिया। संभल के धरने में रालोद के जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह सपा के साथ मौजूद रहे। रालोद कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
धरनास्थल पर सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों ने जनहित में एक भी योजना लागू नहीं की है। इनके निर्णयों से जनता की परेशानियां बढ़ी हैं। महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। नौजवान निराश हैं और बेरोजगारी से उनका भविष्य अंधेरे में है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। असमोली की विधायक पिंकी यादव ने कहा कि कर्ज से दबा किसान असहाय अवस्था में फांसी के फंदे पर झूल रहा है। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला है। इससे जनता में भारी आक्रोश है। आने वाले चुनाव में जवाब जरूर देगी। विकास के नाम पर देश का ठगने का काम किया है। इस दौरान असगरी अंसारी, सईद अख्तर इसराईली, गालिब खां, सुहेल इकबाल, फय्याज, प्रमोद यादव, गुल्लू यादव, रूमाल सिंह, आले हसन आदि मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने मुुरादाबाद-संभल मार्ग पर पुरानी बाइक को आग के हवाले कर दिया। केंद्र सरकार से पेट्रोल के दाम करने की मांग की। करीब 20 मिनट में बाइक पूरी तरह जल गई। इस दौरान यातायात बाधित रहा। यातायात बाधित के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन