{"_id":"64bed48af3211ea8960d6885","slug":"sp-took-out-candle-march-regarding-manipur-incident-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-741-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मणिपुर कांड को लेकर सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मणिपुर कांड को लेकर सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
बबराला। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मणिपुर प्रकरण को लेकर नगर में कैंडल मार्च निकाला और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
गुन्नौर विधानसभा से समाजवादी के विधायक विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च उनके आवास से शुरू होकर इंदिरा चौक पर पहुंचा। वहां सपाइयों ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रधानमंत्री गद्दी छोड़ो, प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ो के नारे लगाए। विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने कहा कि मणिपुर की घटना हृदय विदारक है। देश में महिलाओं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
सपा महिलाओं का उत्पीड़न कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। महिलाओं की दुर्दशा के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, गुन्नौर के पूर्व चेयरमैन मुजफ्फर अली कक्के, डॉ. सत्यप्रकाश, वीर सिंह, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष भावना सक्सेना, विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव, पुष्पेन्द्र कुमार, सुनीता यादव, सोनी, अशोक यादव, शमीम अहमद आदि के साथ अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।