फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP ready for Lok Sabha elections, Shafiqur Rahman Burke candidate from Sambhal

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सपा तैयार, संभल से बर्क उम्मीदवार, पहली सूची में नाम शामिल

Tue, 30 Jan 2024 06:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 06:42 PM IST
सार

हड्डी - सींग उत्पादों के लिए पहचाने जाने वाले संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने वर्तमान सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क को फिर से प्रत्याशी बनाया है। मुस्लिम बहुल सीट होने के कारण लोगों पर उनकी पकड़ को इसका आधार माना जा रहा है। 

विज्ञापन
SP ready for Lok Sabha elections, Shafiqur Rahman Burke candidate from Sambhal
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। संभल सीट से वर्तमान सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मैनपुरी से डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। 

विज्ञापन


हड्डी - सींग उत्पादों और अपनी एतिहासिक धरोहरों के लिए पहचाने जाने वाले संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने वर्तमान सांसद डा. बर्क को फिर से चुनाव लड़ाएगी। मुस्लिम बहुल सीट पर अनुसूचित जाति के मतों की भूमिका निर्णायक होगी।
विज्ञापन


बसपा का यहां अपना परंपरागत वोट बैंक है। दोनों दल एससी मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। यह सीट भाजपा के लिए कभी सहज नहीं रही है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव यहां से दो बार और उनके भाई प्रोफेसर राम गोपाल यादव एक बार संभल से सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की मजबूत पकड़ वाली इस सीट पर 2014 की मोदी लहर में संभल से पहली बार भाजपा का खाता खोलकर सत्यपाल सिंह सैनी चुनावी आश्चर्य बने थे। सपा प्रत्याशी डा. शफीकुर्रहमान बर्क तीन बार मुरादाबाद सीट पर और एक बार संभल सीट पर बसपा से सांसद रह चुके है।

उनके इसी अनुभव को देखते हुए सपा ने उन पर फिर से भरोसा जताया है। तुर्क बिरादरी के वोटरों में उनकी मजबूत पैठ मानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed