फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP MP Ziaur Rahman Burke's problems are increasing continuously, now bulldozer runs on encroachment outside his house

Sambhal News: लगातार बढ़ रहीं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें, अब घर के बाहर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Sat, 21 Dec 2024 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 21 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
SP MP Ziaur Rahman Burke's problems are increasing continuously, now bulldozer runs on encroachment outside his house
संभल में सांसद के घर की सीढि़यों को तोड़ती जेसीबी। संवाद
संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनके खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई हो रही है। बृहस्पतिवार को बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उन पर 1.19 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद शुक्रवार को उनके घर के बाहर प्रशासन का बुलडोजर चला। घर के बाहर नाली पर बनीं सीढियां और स्लैब तोड़ दिए गए। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था खड़ी रही। ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी। पुलिस की ओर से हिंसा करने के लिए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को आरोपी बनाया गया है। उनपर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। इसके बाद से सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन में बीते मंगलवार को बिजली चोरी का शक जताते हुए उनके घर पर डिजिटल मीटर लगाया। उसके बाद बृहस्पतिवार को बिजली विभाग की टीम ने उनके घर पर बिजली उपकरणों की जांच की। बिजली एसई विजय कुमार गुप्ता ने दावा किया कि उनके घर पर दो-दो किलोवाट के दो मीटर लगे हैं। जबकि उनके घर में मौजूद बिजली उपकरणों की क्षमता 16 किलोवाट से अधिक है। इस मामले में बिजली विभाग की ओर से सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं, उनके पिता ममलुकूर्रहमान बर्क पर बिजली अधिकारी-कर्मचारियों को धमकाने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और अभद्रता करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लेकिन, शुक्रवार को फिर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने उनके घर के बाहर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान नाली पर बनी सीढ़ियां और स्लैब को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का दावा है कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के बाहर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण किया गया है। लगातार हो रही कार्रवाई में से स्पष्ट है कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क प्रशासन के निशाने पर है। उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं।

संभल में सांसद के घर की सीढि़यों को तोड़ती जेसीबी। संवाद

संभल में सांसद के घर की सीढि़यों को तोड़ती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed