फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP MP from Sambhal Shafiqur Rahman Barq told hijab issue of Islam

Sambhal: सपा सांसद बर्क के विवादित बोल, 'हिजाब न होने से हालात बिगड़ते हैं और महिलाओं की बढ़ती है आवारगी'

Thu, 13 Oct 2022 02:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Oct 2022 02:52 PM IST
सार

सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि हिजाब न होने से हालात बिगड़ते हैं और महिलाओं की आवारगी बढ़ती है। इसलिए हिजाब इस्लाम का मसला है और इसमें सरकार को दखल नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
SP MP from Sambhal Shafiqur Rahman Barq told hijab issue of Islam
सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले सपा के संभल सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने हिजाब को लेकर विवादित बयान दिया है। सांसद का कहना है कि हिजाब न होने से हालात बिगड़ते हैं और महिलाओं की आवारगी बढ़ती है। इसलिए हिजाब इस्लाम का मसला है और इसमें सरकार को दखल नहीं देना चाहिए। गुरुवार को संभल के दीपा सराय स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि हिजाब से महिलाओं का पर्दा रहता है।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि इस्लाम में बेपर्दा होना मना है। सरकार इस्लाम के मामलों में दखल देकर माहौल खराब करना चाहती है। हिजाब न होने से हालात बिगड़ते हैं और महिलाओं की आवारगी बढ़ती है। सांसद ने कहा कि सरकार रोजगार और अन्य मुद्दों पर काम करने के बजाए इस्लाम में दखल दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह आगे बोले, आरएसएस ने पहले ही देश का माहौल खराब किया हुआ है। हजरत मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी से ही निकाला उससे आगे कोई कार्रवाई नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। मुसलमानों पर यह जुल्म किया जा रहा है। अब हिजाब को लेकर विवाद शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed