{"_id":"635e2ab6b261067eb978c8f3","slug":"sp-mp-burq-in-sambhal-told-demand-for-picture-of-lakshmi-ganesh-on-note-is-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट मामले पर सांसद बर्क बोले: करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर होंने से बिगड़ेंगे हालात, मांग नहीं ये साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट मामले पर सांसद बर्क बोले: करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर होंने से बिगड़ेंगे हालात, मांग नहीं ये साजिश
Sun, 30 Oct 2022 01:11 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:11 PM IST
सार
शनिवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि इस मांग से देश में माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का कहना है कि अगर नोट पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर होगी तो यह करेंसी हिंदू समुदाय की मानी जाएगी। ऐसे किसी बदलाव से मुल्क के हालात खराब होंगे।
विज्ञापन
शनिवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि देश में माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि नोट के एक तरफ लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर होनी चाहिए।
विज्ञापन
दूसरी तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर रहे। सांसद ने कहा कि तस्वीर में बदलाव कर मुल्क को बांटना चाहते हैं। इस मांग का कोई मतलब ही नहीं है। मुल्क और जनता के हक में यह मांग नहीं है।
विज्ञापन