फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP MP Burke said- BJP is spreading hatred among Hindu Muslims in this country

Sambhal : सपा सांसद बर्क ने कहा- हिंदू-मुस्लिम विरोधी है भाजपा, चुनावी फायदे के लिए फैला रही है नफरत

Mon, 19 Jun 2023 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 12:33 AM IST
सार

साथ ही कहा है की भाजपा इस देश में हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैला रही है जिससे वह चुनावी फायदा ले सके।

विज्ञापन
SP MP Burke said- BJP is spreading hatred among Hindu Muslims in this country
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान ने भाजपा सरकार को हिंदू मुस्लिम विरोधी बताया है। साथ ही कहा है की भाजपा इस देश में हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैला रही है जिससे वह चुनावी फायदा ले सके।

विज्ञापन


रविवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मुस्लिम पलायन करने को मजबूर हैं। सरकार उनकी सुरक्षा नहीं कर रही है। आगे कहा कि यह देश सभी का है किसी के बाप का नहीं। मुस्लिम का पलायन नहीं होने दिया जाएगा।  कहा कि बीजेपी देश में हिंदू-मुस्लिम का कार्ड खेलने में जुट गई है। अपने खिलाफ माहौल को देखकर भाजपा बौखला गई है और हिंदू-मुस्लिम की पॉलिसी पर उतर आई है।
विज्ञापन


2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है इसलिए नफरत फैला रहे हैं। इस सरकार ने नफरत फ़ैलाने के सिवा कुछ नहीं किया है। कहीं नाम बदले गए हैं कहीं हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत पैदा कर दी है। सांसद ने कहा की वह मांग करते हैं कि उत्तरकाशी में मुस्लिमों की सुरक्षा की जाए। सरकार की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed