फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP MLA raised questions on the extension of municipal limits

Sambhal News: पालिका सीमा विस्तार पर सपा विधायक ने उठाए सवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
SP MLA raised questions on the extension of municipal limits
संभल। पालिका के सीमा विस्तार प्रस्ताव पर सपा के विधायक इकबाल महमूद ने आपत्ति की है। उनका कहना है कि जो गांव पालिका की सीमा से सटे हुए हैं। उनको तो पालिका ने नजरअंदाज किया है और जो गांव पांच से छह किलोमीटर दूरी पर स्थित है। उनको शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन

विधायक ने शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रतिमा स्थापित किए जाने की तैयारियों पर भी सवाल उठाए हैं। कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने चौराहों पर प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए मना किया है। यदि पालिका प्रतिमा लगाती है तो यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना होगी। विधायक ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और ईओ मणिभूषण तिवारी को भी भेज चुके हैं।
विज्ञापन

दरअसल पालिका ने सीमा से सटे 19 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह गांव करीब 40 हजार की आबादी को बढ़ाएंगे। इसमें कई ग्राम पंचायत पालिका में शामिल हो जाएंगी। अभी पालिका की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 2.22 लाख है। ईओ मणिभूषण तिवारी का कहना है कि वर्ष 2022 सीमा विस्तार के लिए प्रस्ताव तैयार हुआ था। यह प्रस्ताव लंबित था। इसी प्रस्ताव को कुछ बदलाव कर आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यह प्रस्ताव डीएम के माध्यम से गया है। इस प्रस्ताव पर ही सपा के विधायक ने आपत्ति की है। विधायक का कहना है कि पालिका की सीमा से सटे गांव तुर्तीपुर इल्हा, कबीर की सराय, रूकनुद्दीन सराय और सैफखां सराय को पालिका ने अपने प्रस्ताव में शामिल नहीं किया है। जबकि यह पालिका से सटे हुए हैं। विधायक का कहना है कि जो गांव पांच से छह किलोमीटर दूरी पर है। उनको शामिल किया है। ज्यादा दूरी वाले गांवों में खग्गूपुरा, दतावली, रसूलपुर सराय शामिल हैं। जबकि शासनादेश है कि जो गांव पालिका की सीमा से सटे हैं उनको शामिल किया जाना है। विधायक का कहना है कि डीएम को इस प्रस्ताव में गलत जानकारी दी गई है। इसमें सुधार किया जाना चाहिए।


0000000000
पालिका में यह गांव होंगे शामिल
उषमा सराय, नूरियो सराय, शहजादी सराय, लोधी सराय, मंडी किशनदास सराय, आलम सराय, कमलपुर सराय, भोलेश्वर, रसूलपुर सराय, खग्गुपरा, दतावली, वाजिदपुर सराय आदि गांव को पालिका में शामिल किया जा रहा है। ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि वर्ष 2022 में जो सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार हुआ था। उसमें 16 गांव शामिल किए गए थे, लेकिन अब तीन गांव बढ़ाकर गांवों की संख्या 19 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed