{"_id":"65eb764733e47230700ad589","slug":"sp-mla-protested-against-the-incident-in-delhi-demanded-strict-action-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-108538-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दिल्ली में हुई घटना का सपा विधायक ने किया विरोध, सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दिल्ली में हुई घटना का सपा विधायक ने किया विरोध, सख्त कार्रवाई की मांग
Sat, 09 Mar 2024 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
संभल। दिल्ली में नमाजियों के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी पर कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने आपत्ति जताई है। साथ ही मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए। शुक्रवार की रात दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में नमाजियों के साथ जो बदसलूकी पुलिस ने की है। इससे जाहिर हो रहा है कि देश में किस तरह की नफरत फैलाई जा रही है। केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए। आगे कहा है कि यदि केंद्र सरकार इसमें सख्त कदम नहीं उठाती है तो सर्वोच्च न्यायालय को संज्ञान लेना चाहिए। आजाद भारत में इस तरह की घटनाएं पुलिस अंजाम देगी तो दुनिया में किस तरह का संदेश जाएगा। यदि कोई गलती थी तो कानून के दायरे में लाकर कार्रवाई करनी चाहिए थी। इस तरह की सार्वजनिक स्थल पर बदसलूकी नमाज पढ़ते में करना शर्मनाक है। इससे मुस्लिम समाज में रोष है।
संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि नमाजियों के साथ इस तरह की पुलिस की बदतमीजी नफरत फैली होने का सबूत है। यह कौनसी नफरत है जो पुलिस के जवानों के दिल में भरी है। विधायक ने मांग की है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाए। साथ ही बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाए। विधायक ने घटना का वीडियो शेयर कर शर्मनाक लिखा है।