फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sp known about problems of people

पुलिस अधीक्षक ने जनसंवाद कर समस्याओं को सुना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
sp known about problems of people
संभल। पुलिस अधीक्षक संभल ने नखासा थाने में जन संवाद किया। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के दिशा निर्देश दिए। कोरोना वैक्सीन आने पर लगवाने का आह्वान किया। इस दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नखासा थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं को सुना। सिरसी से आए लोगों ने कस्बा सिरसी और उसके आसपास के गांवों को हजरतनगर गढ़ी थाने में शामिल करने की मांग की। दरअसल, हजरतनगर गढ़ी थाना जल्द संभल में शामिल होने वाला है। इसकी प्रक्रिया मुरादाबाद से चल रही है। इसी क्रम में लोगों ने यह मांग उठाई। साथ ही सिरसी पुलिस चौकी पुलिस को चार पहिया वाहन देने की मांग की ताकि पुलिस पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर सके। कई अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इन समस्याओं को पुलिस अधीक्षक ने जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने जन संवाद के दौरान कहा कि कोरोना काल अभी खत्म नहीं हुआ है। गाइडलाइन का पालन करने की सभी को जरूरत है। वैक्सीन आने वाली है। वैक्सीन आने पर सभी लोग वैक्सीन लगवाएं ताकि कोरोना संक्रमण को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed