फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sp k ram khiladi samet 26 ne dakhil kiye parche

सपा के रामखिलाड़ी समेत 26 ने दाखिल किए पर्चे

Sat, 28 Jan 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 28 Jan 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
sp k ram khiladi samet 26 ne dakhil kiye parche
elections - फोटो : DEMO PIC
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि 15 प्रत्याशियाें के नामांकन पर्चें पहले दाखिल किए गए हैं। अब तक कुल मिलाकर 41 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल           किए हैं।
विज्ञापन



चंदौसी के निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 06 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें गोपाल चंद्र ने हिंदुस्तान एक्शन पार्टी से, ज्योत्सना ने महान दल से, सचिन कुमार ने संयुक्त समाजवादी दल से, रविंद्र कुमार ने राष्ट्रीय लोक दल से, क्रांति ने राष्ट्रवादी प्रताप सेना से तथा रामपाल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया। आरओ ने बताया कि 04 प्रत्याशियों के नामांकन-पत्र पहले दाखिल किए जा चुके हैं। अब तक कुल 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। गुन्नौर के निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह ने बताया कि कुल 07 प्रत्याशियाें के नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन


इनमें रामखिलाड़ी यादव ने समाजवादी पार्टी से, बहादुर सिंह यादव ने संयुक्त समाजवादी दल से, कुंवरपाल ने भारतीय सुभाष सेना से तथा लखवेंद्र उर्फ अखिलेश यादव, सुरेश चंद्र, अतुल कुमार व अजीत ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। संभल के निर्वाचन अधिकारी राशिद अली ने बताया कि कुल 06 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें नेमसिंह जाटव ने जनशक्ति दल से, केसर अब्बास ने राष्ट्रीय लोक दल से तथा अजय कुमार, सुहेल इकबाल, फरहाद अहमद व संतोष कुमारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमोली के निर्वाचन अधिकारी प्रभुदयाल ने बताया कि कुल 07 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें धीरेंद्र यादव ने राष्ट्रीय लोक दल से, अशरफ ने किसान शक्ति जनतांत्रिक से तथा अजय कुमार, महाराम सिंह, जाकिर, पप्पू व जाकिर हुसैन ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed