फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP District President's WhatsApp hacked; attempt to defraud by sending an APK file disguised as a wedding invitation.

Sambhal News: सपा जिलाध्यक्ष का व्हाट्स एप हैक, शादी के कार्ड में एपीके फाइल भेजकर ठगी का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
SP District President's WhatsApp hacked; attempt to defraud by sending an APK file disguised as a wedding invitation.
संभल। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के पर्सनल नंबर को ठगों ने हैक कर लिया और परिचित लोगों को एपीके फाइल भेजी। साथ ही कई लोगों से रुपये भी मांगे। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष को हुई तो उन्होंने दूसरे नंबर से लोगाें को व्हाट्स एप हैक होने की जानकारी दी। साथ ही साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर इसी तरह रजिस्ट्री कार्यालय में तैनात रहे कर्मचारी मनीष रस्तोगी का भी व्हाट्स एप हैक किया गया। इनके नंबर से भी परिचित लोगों को एपीके फाइल भेजी गई लेकिन इनको जानकारी जल्दी मिल गई तो हैकिंग खत्म करा दी। साथ ही लोगों को जानकारी भी भेजी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह दो नंबर इस्तेमाल करते हैं। एक नंबर बुधवार को हैक कर लिया गया। शादी के कार्ड की तरह बनाकर एपीके फाइल परिचित लोगों के साथ पार्टी के नेताओं को भेजी गई। बताया कि कई लोगों से रुपये भी मांगे गए। कई लोगों के द्वारा रुपये भी दिए जाने की जानकारी दी गई है। इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। साइबर थाने की टीम ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी मनीष ने भी अपने व्हाट्स एप हैक होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीके फाइल अनजान व्यक्ति भेजे या किसी परिचित के नंबर से आए। इसको डाउनलोड नहीं करना चाहिए। ठग इस तरह की एपीके फाइल से ठगी की घटनाएं अंजाम देते हैं। इसलिए लोगों को खुद भी जागरूक होना जरूरी है। साइबर टीम भी शिकायत की जांच कर रही है।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed