फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP did Krabistan, so we developed Kailadevi, Ayodhya, Kashi

सपा ने क्रबिस्तान, तो हमने कैलादेवी, अयोध्या, काशी का किया विकास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
SP did Krabistan, so we developed Kailadevi, Ayodhya, Kashi
चंदौसी/ गुन्नौर(संभल)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा में सपा और बसपा पर निशाना साधा है। कहा कि सपा ने कब्रिस्तान का विकास किया, बसपा ने चीनी मिले बेची, तो भाजपा ने कैलादेवी, अयोध्या और काशी का विकास किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के बबराला के बाबूराम सिंह भाय सिंह डिग्री कॉलेज और चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के एसएम इंटर कॉलेज के मैदान पर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बबराला की जनसभा में उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार में चीनी मिलों को बेचा गया। 2007 से 2017 तक बसपा और सपा की सरकार में किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ। डबल इंजन की सरकार ने किसानों का 4600 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान कराया। गुन्नौर क्षेत्र की समस्या छुट्टा पशुओं की है। हम गोभक्त हैं। गायों को भी बचाएंगे और अन्नदाताओं की फसल को उजड़ने भी नहीं देंगे। गुन्नौर में दोगुनी संख्या में गोशाला बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में डबल इंजन की सरकार एक माह में दो बार निशुल्क राशन दे रही है। बहनजी के हाथी का पेट इतना बड़ा था कि पूरा राशन खा जाता था। सपा को घेरते हुए कहा कि इत्र वाले मित्र गरीबों का धन खा जाते थे। राशन हजम कर जाते थे। कहा कि पहले बिजली नहीं आती थी। अब पूरी बिजली मिलती है। चंदौसी को मिनी वृंदावन बताया।
विज्ञापन

कहा कि मुरादाबाद मंडल की वृंदावन नगरी हैं चंदौसी। संभल का भी पौराणिक महत्व है। इसे धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार बनने पर इसका विकास कराया जाएगा। डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या, काशी का विकास किया। कांवड यात्रा का जिक्र किया। कहा कि सपा सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी थी, बसपा ने कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम नहीं होने दिये। हमारी सरकार आई, तो जयकारों के साथ धूमधाम से कांवड़ यात्रा शुरू की गई। बसपा और सपा सरकार में आधी आबादी का अपमान होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आप मतदान करें, विकास की जिम्मेदारी हमारी होगी। पहले की सरकारों में दंगे होते थे और कर्फ्यू लगता था। भाजपा सरकार में माफिया और पेशवरों अपराधियों के लिए बुलडोजर तैयार है। दंगा करने वालों के घर बिकेंगे और फोटो चौराहों पर लगाई जाएगी। अब अपराधियों के घरों में सन्नाटा है। प्रदेश छोड़ चुके हैं। उन्होंने संभल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का नाम लेते हुए कहा कि उनकी सोच अच्छी नहीं है। इस मौके पर चंदौसी विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी गुलाब देवी, गुन्नौर से प्रत्याशी अजीत कुमार राजू, असमोली सीट से प्रत्याशी हरेंद्र कुमार रिंकू, संभल सीट से उम्मीदवार राकेश सिंघल और जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी मौजूद रहे।
आप सभी ने वैक्सीन लगवाई, बहुत अच्छा
सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना काल के दौरान सभी की निशुल्क जांच, उपचार और वैक्सीन लगाने का काम किया। पूछते कहा कि कितने लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है, दोनों हाथ उठाया। भीड़ के दोनों हाथ उठाने पर बोले, वाह भाई, यहां तो सभी ने दोनों वैक्सीन लगा ली। इसके बाद भीड़ से पूछा कि वोट किसे देंगे? अपने पक्ष में सभी से हां कहलवाई।

सपा ने मुकदमे वापस लिए, तो भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ किया- योगी
चंदौसी। गुन्नौर में सभा के दौरान सीएम योगी ने कहा कि सपा ने सरकार बनने सबसे पहले राम मंदिर के दोषियों के मुकदमे वापस लिए। 2017 में भाजपा की सरकार बनी, तो सबसे पहले किसानों के हित में काम किया है। सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किया। इनमें संभल जिले के 65 हजार किसानों को लाभ हुआ। इसके बाद 2.90 लाख किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया। हर साल छह हजार रुपये किसानों के खातों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed