{"_id":"696fe5e44c7fe2a36d050b74","slug":"sp-bjp-supporters-exchange-blows-during-nomination-for-bank-representative-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126220-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बैंक प्रतिनिधि के नामांकन में सपा-भाजपा समर्थकों में चले थप्पड़-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बैंक प्रतिनिधि के नामांकन में सपा-भाजपा समर्थकों में चले थप्पड़-घूंसे
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के शाखा प्रतिनिधि चुनाव में नामांकन को लेकर ब्लाॅक कार्यालय परिसर में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच टकराव हो गया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए। मामला शांत कराने पहुंचे एसडीएम और सीओ के सामने ही दोनों पक्षों में थप्पड़ और घूंसे चले। चीख पुकार मचने के साथ ही अफरातफरी मच गई। अफसरों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने बताया कि वह अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे, लेकिन बाहर मौजूद भाजपा समर्थकों द्वारा फार्म भरने से रोका जा रहा था। उन्होंने कहा कि समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन इसके बावजूद वे नहीं माने, इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। ब्लाॅक कार्यालय पहुंचे एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा और सीओ आलोक सिद्धू से अखिलेश यादव ने गेट खुलवाकर परिचय पत्र भरवाने की मांग की।
इसी बीच किसी बात को लेकर सपा और भाजपा समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। एसडीएम और सीओ के सामने ही दोनों पक्षों में जम कर थप्पड़ और घूंसे चले। जिससे अफरातफरी मच गई। कोतवाली पुलिस पहले से मौके पर मौजूद थी, जबकि हालात बिगड़ते देख जुनावई और बबराला थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
शांति बहाल होने के बाद भाजपा की ओर से एडवोकेट चंद्रभान सिंह यादव ने नामांकनपत्र दाखिल किया। इसके बाद एडवोकेट योगेंद्र सिंह यादव और ममता यादव ने भी अपने नामांकन प्रस्तुत किए।
भाजपा के पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने आरोप लगाया कि भूमि विकास बैंक के नामांकन के दौरान विपक्ष के लोग विवाद करने की मंशा से आए थे, लेकिन उनकी मनमानी नहीं चलने दी गई, जिससे वे झगड़े पर उतारू हो गए।
रिटर्निंग ऑफिसर रविंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एडवोकेट चंद्रभान सिंह यादव, एडवोकेट योगेंद्र सिंह यादव और ममता यादव के नामांकन विधिवत रूप से स्वीकार कर लिए गए हैं। उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि ब्लॉक में नामांकन के दौरान तनातनी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया गया और शांतिपूर्ण तरीके से सभी प्रत्याशियों का नामांकन कराया गया।
-- -- -- -- --
मंगलवार को बैंक प्रतिनिधि के चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के दौरान हुए विवाद में 25 लोगों को पाबंद किया गया है। इनमें सपा विधायक के पुत्र अखिलेश यादव और भाजपा के पूर्व विधायक अजीत सिंह राजू को पांच-पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया गया है, जबकि दोनों पक्ष के अन्य 23 लोगों को दो-दो लाख रुपये से पाबंद किया गया है।
- कृष्ण कुमार विश्नाेई, एसपी