फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP and BJP have done the work of scaring: Shamsuddin

सपा और भाजपा ने डराने का काम किया है : शमसुद्दीन

Mon, 01 Apr 2024 04:17 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 01 Apr 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
SP and BJP have done the work of scaring: Shamsuddin
संभल। सपा और भाजपा माहौल खराब करती है। यह दोनों दल डराने का काम करते हैं। वहीं बसपा मिलाने का काम करती है। यह कहना है बसपा के पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन का। वह शनिवार को संभल के एक मैरिज हॉल में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख मायावती ने समाज को जोड़ने काम किया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख ईडी और सीबीआई का सामना कर चुकी हैं। वह किसी से डरती नहीं है। उन्हें इसलिए ही देश में आयरन लेडी के नाम से पहचाना जाता है। उन्होंने सभी वर्ग व धर्मों के लोगों को एक साथ मिलाने का काम किया है। एक और सवाल के जवाब में कहा कि वह युवा, किसान, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनावी मैदान में है। इस चुनाव में किसी भी दल से कोई मुकाबला नहीं है। सभी दलित और मुस्लिम के साथ अन्य वर्गों का भी पूरा समर्थन मिलेगा। इस दौरान डॉ. रणविजय सिंह, हरपाल सिंह सागर, विजय सिंह सागर, सौलत अली, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, संसार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed