फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sondhan me hindu-muslim ekta ki misal bane hai mandir-masjid

सौंधन गांव में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बने हैं मंदिर-मस्जिद

Mon, 04 Dec 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 04 Dec 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
sondhan me hindu-muslim ekta ki misal bane hai mandir-masjid
संभल के सौंधन गांव में एक ही स्थान पर बने मस्जिद और मंदिर। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
वो एक ही हस्ती, एक ही वजूद है, जिसने ये सारा जहान बनाया है...फर्क इतना कि कुछ उसे खुदा तो कुछ उसे भगवान कहते हैं। देश में राजनीति के नाम पर जहां हिंदू और मुसलमानों के बीच जहर घोला जाता है तो वहीं कुछ जगह ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं। जो हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बन जाती हैं। ऐसी ही तस्वीर संभल जिले के सौंधन गांव में दिख रही है। जहां साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की जा रही है। गांव में मंदिर और मस्जिद आसपास हैं।
विज्ञापन



सौंधन गांव में शहशांह शाहजहां की सल्तनत में संभल व मुरादाबाद के गर्वनर रहे रूस्तम खान दक्खानी ने 1645 ई में ऐतिहासिक मस्जिद का निर्माण कराया था। मंदिर के निकट ही प्राचीन मंदिर बना हुआ है। गांव में बनी मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करते हैं तो वहीं हिंदू धर्म के लोग मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। मंदिर, मस्जिद के चारों और दूर दूर तक हिंदू आबादी है।
विज्ञापन


देश में जहां मंदिर मस्जिद को लेकर विवाद होते हैं लेकिन सौंधन में कभी दोनों संप्रदायों के बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ। ईद पर मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद हिंदू भाइयों से गले मिलते हुए घर आते है तो वहीं हिंदू भाई उन्हें ईद की बधाई देते हैं। होली के पर्व पर हिंदू समाज के लोग मुस्लिम भाइयों से गिले मिलकर उन्हें बधाई देते हैं। लोगों का कहना है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब भाई भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed