फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Son of former MP President of Sirsi named in robbery

Sambhal News: सिरसी के पूर्व नपं अध्यक्ष का बेटा लूट में नामजद

Tue, 05 Nov 2024 03:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 05 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Son of former MP President of Sirsi named in robbery
सिरसी (संभल)। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में सिरसी-बिलारी मार्ग पर 17 अक्तूबर की रात फोटोग्राफर से हुई लूट का कहानी सिरसी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम के बेटे साजेव ने लिखी थी। पुलिस ने एफआईआर में साजेव का नाम जोड़ा है। सीओ अनुज चौधरी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लूट की साजिश और रैकी करने की जानकारी अभी तक सामने आई है।
विज्ञापन

दरअसल, 17 अक्तूबर की रात गांव हजरतनगर गढ़ी निवासी आसिफ एक सगाई समारोह में फोटोग्राफी कर लौट रहा था। सिरसी-बिलारी मार्ग पर बदमाशों ने चलती बाइक को गिरा दिया था। बाइक गिरने पर आसिफ का साथी रीनू तो भाग गया, लेकिन बदमाशों ने आसिफ से कैमरा और 1500 रुपये की लूट लिए थे। सीओ ने बताया कि पहले अज्ञात में केस दर्ज हुआ था। विवेचना में नाम प्रकाश में आए तो आरोपियों का पता चला। लूट की इस घटना में शामिल शाहरूख को पुलिस ने शनिवार की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि शाहरुख के अन्य साथी परवेज और इमरान निवासी सादक सराय अभी फरार हैं। शाहरूख ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान दोनों से बात की थी। जबकि इस पटकथा को लिखने वाला सिरसी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वसीम का बेटा साजेव है। बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मेरे बेटे को दूसरे युवकों ने शराब पिलाकर फोटोग्राफर को धमकाने के लिए कहा था। उन्होंने ही कैमरा लूटा था और मेरे बेटे का नाम ले दिया। मेरे बेटे को फंसाने की साजिश की गई है। -वसीम, पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत सिरसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed